Saturday, 23 August 2025

 केन्द्रीय विद्यालय एसईसीएल धनपुरी में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक सुंदर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न भावनाओं और संदेशों को अपनी चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने चित्रों के जरिए स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ विद्यालय और स्वच्छ समाज का संदेश दिया।




Friday, 22 August 2025

 केन्द्रीय विद्यालय एसईसीएल धनपुरी में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक सुंदर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने स्वच्छता से जुड़ी विभिन्न भावनाओं और संदेशों को अपनी चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों ने चित्रों के जरिए स्वच्छ वातावरण, स्वच्छ विद्यालय और स्वच्छ समाज का संदेश दिया।




Thursday, 21 August 2025

 केन्द्रीय विद्यालय धनपुरी में मिट्टी के बर्तन (Pottery Making) की गतिविधि बड़े उत्साह के साथ आयोजित की गई। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, कला और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।



Saturday, 16 August 2025

केन्द्रीय  विद्यालय धनपुरी में जन्माष्टमी का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर नृत्य-नाटिका, भजन तथा गीत प्रस्तुत किए। छोटे बच्चों ने बाल गोपाल और राधा-कृष्ण की वेशभूषा धारण कर आकर्षण का केंद्र बने। विद्यालय प्रांगण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम और भी रोचक बन गया।



 

Friday, 15 August 2025

केंद्रीय विद्यालय धनपुरी में 15 अगस्त का कार्यक्रम बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य योगेश कुमार गुप्ता  द्वारा ध्वजारोहण हुआ, जिसके पश्चात् राष्ट्रीय गान गाया गया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, कविताएँ, नृत्य और नाटक शामिल थे।




Thursday, 7 August 2025

      पुस्तकोपहार कार्यक्रम

केन्द्रीय  विद्यालय धनपुरी में पुस्तकोपहार कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने एक-दूसरे को पुस्तकें उपहार स्वरूप भेंट कीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना, ज्ञान के प्रति रुचि जगाना तथा पुस्तकों के महत्व को समझाना था।





 केन्द्रीय विद्यालय एसईसीएल धनपुरी में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक सुंदर चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थ...